साक्षात्कार अनुभव - 08


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में कनिष्ठ सहायक अवं आशुलिपिक पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न कराई गयी, द्वितीय चरण में उक्त परीक्षाओं के स्किल टेस्ट लखनऊ स्थित 03 सेंटर पर कराये गए। तृतीय चरण में कनिष्ठ सहायक अवं आशुलिपिक दोनों परीक्षाओं में आयोग द्वारा साक्षात्कार लिया जाना प्रस्तावित है, जिसकी सूचना आयोग द्वारा शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी। उत्तर प्रदेश में तैयारी कर रहे ऐसे अभ्यार्थियो के लिए साक्षात्कार हेतु कुछ साक्षात्कार अनुभव हमारे ब्लॉग पर उपलब्ध कराये गए है, जिसके क्रम में साक्षात्कार अनुभव - 08 निम्नवत है :

●●● साक्षात्कार अनुभव - 08 ●●●



संगठन का नाम- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद- कनिष्ठ सहायक
वर्ष- 2015

नाम - अशोक ठाकुर 
प्राप्तांक-   67/100
साक्षात्कार में प्राप्त अंक : 14 /25

आवश्यक दस्तावेज - (मूल रूप में)

1. हाई स्कूल की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।
2. इंटरमीडिएट की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र।
3. स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री (If applicable)।
4. सीसीसी प्रमाण पत्र।
5. जाति प्रमाण पत्र (If applicable)।
6. निवास प्रमाण पत्र।

शेष पूर्ण प्रक्रिया पहले ही साक्षात्कार अनुभव- 01 में बतायी जा चुकी है। पुनः पढ़ने हेतु क्लिक करें - Clik here

* साक्षात्कार के समय उन्ही subjects से प्रश्नोत्तर ज्यादा किये जा रहे हैं जो आपने last  academic attend किया है, अर्थात आपने अगर स्नातक किया है तो अधिकतर प्रश्न स्नातक के विषयों पर आधारित होगे अथवा इंटरमीडिएट के विषयों पर आधारित।


मुझसे पूछे गए प्रश्न :

1.  प्रथम प्रश्न आपकी योग्यता क्या है?

2.  आपने बी.एड क्यों नहीं किया?

3.  इससे पूर्व में कोई कहीं एग्जाम दिया है?

4.  स्नातक के विषय?

5.  यू पी से लोकसभा में कितनी सीट्स है?

6.  यू पी के वर्तमान राज्यपाल का नाम?

7.  दशानन और गजानन का संधि- विच्छेद करिए तथा संधि का नाम बताये?

8.  सर्च इंजन के नाम बताएं?

9. हिंदी टंकण सम्वन्धी की-बोर्ड पर स्थान कहाँ कहाँ कौन-सी की होती है?

10. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में  तथा लोकसभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या बताईये?

11. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

12. राज्यसभा तथा लोकसभा सदस्यों का कार्यकाल?

13. उत्तर प्रदेश में विधानसभा तथा विधानपरिषद् सदस्यों की संख्या क्या है ?

धन्यवाद !

Previous Post Next Post