साक्षात्कार विशेष - 11

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में कनिष्ठ सहायक अवं आशुलिपिक पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न कराई गयी, द्वितीय चरण में उक्त परीक्षाओं के स्किल टेस्ट लखनऊ स्थित 03 सेंटर पर कराये गए।  तृतीय चरण में कनिष्ठ सहायक अवं आशुलिपिक दोनों परीक्षाओं में आयोग द्वारा साक्षात्कार लिया जाना प्रस्तावित है, जिसकी सूचना आयोग द्वारा शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी। उत्तर प्रदेश में तैयारी कर रहे ऐसे अभ्यार्थियो के लिए साक्षात्कार हेतु कुछ साक्षात्कार अनुभव हमारे ब्लॉग पर उपलब्ध कराये गए है, जिसके क्रम में साक्षात्कार अनुभव - 11 निम्नवत है :


●●● साक्षात्कार अनुभव - 11 ●●●




संगठन का नाम- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद- कनिष्ठ सहायक
वर्ष- 2015

नाम - ऋचा तिवारी 
प्राप्तांक-   64/100
साक्षात्कार में प्राप्त अंक : 12 /25

आवश्यक दस्तावेज - (मूल रूप में)
1. हाई स्कूल की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।
2. इंटरमीडिएट की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र।
3. स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री (If applicable)।
4. सीसीसी प्रमाण पत्र।
5. जाति प्रमाण पत्र (If applicable)।
6. निवास प्रमाण पत्र।

शेष पूर्ण प्रक्रिया पहले ही साक्षात्कार अनुभव- 01 में बतायी जा चुकी है। पुनः पढ़ने हेतु क्लिक करेंClick here

* साक्षात्कार के समय उन्ही subjects से प्रश्नोत्तर ज्यादा किये जा रहे हैं जो आपने last  academic attend किया है, अर्थात आपने अगर स्नातक किया है तो अधिकतर प्रश्न स्नातक के विषयों पर आधारित होगे अथवा इंटरमीडिएट के विषयों पर आधारित।

* मैंने स्नातक में बी0 ए0 (हिंदी, सोशियोलॉजी, एजुकेशन)  किया था अतः  मुझसे हिंदी और कंप्यूटर के  questions पूछे गए।

मुझसे पूछे गए प्रश्न :

** नाम एवं roll no क्या है?

** टाइपिंग में आपकी क्या स्पीड आई थी?

** आपकी क्वालिफिकेशन क्या है ?

** ग्रेजुएशन में क्या क्या सब्जेक्ट्स थे?

** रीति काल के कवियों के नाम बताईये?

**  छायावादी युग के चार स्तंभों के नाम से जाने वाले कवियों के नाम ?

** महादेवी वर्मा की कोई 02 रचनाओं के नाम बताईये?

** कोई पांच कैबिनेट मंत्रियों के नाम बताओ?

** अगर 01 किलोग्राम सेव 40 रुपये के हैं तो 250 ग्राम कितने के होगे ?

** AUTOCAD के टूल्स  बताईये?

** M.S. PAINT के टूल्स  बताईये?

** उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं  के लिए एक स्पेशल हेल्पलाइन चलायी गयी है उसका नाम एवं नंबर बताईये ?


धन्यवाद!
Previous Post Next Post