साक्षात्कार विशेष -13

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में आशुलिपिक के  पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न कराई गयी, अगले चरण में आयोग द्वारा साक्षात्कार लिया जा रहा है ! उत्तर प्रदेश में तैयारी कर रहे ऐसे अभ्यार्थियो के लिए साक्षात्कार हेतु कुछ साक्षात्कार अनुभव हमारे ब्लॉग पर उपलब्ध कराये गए है, जिसके क्रम में साक्षात्कार अनुभव - 13 निम्नवत है :



●●● साक्षात्कार अनुभव - 13 ●●●




संगठन का नाम- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद- आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक
वर्ष- 2016

नाम - राहुल शर्मा 

आवश्यक दस्तावेज - (मूल रूप में)
1. हाई स्कूल की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।
2. इंटरमीडिएट की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र।
3. स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री (If applicable)।
4. सीसीसी प्रमाण पत्र।
5. जाति प्रमाण पत्र (If applicable)।
6. निवास प्रमाण पत्र।

* नोट : फरवरी २०१६ के बाद के सीसीसी पास हुए अभ्यर्थियों  को अर्ह नहीं माना जा रहा है।

मुझसे पूछे गए प्रश्न :

** BCA का फुल form बताईये ?

**लखनऊ का इमामबाडा किसने और किस लिए बनवाया था ?

** पत्र  कितने प्रकार के होते हैं?

** सीसीसी की फुल form बताईये?

** वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री का नाम  बताईये?

** उत्तर प्रदेश के महिला कल्याण मंत्री का नाम बताईये?

** अभी आगे और किस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं आप?

** ओलंपिक प्रतियोगिता कितने वर्षों के बाद होती  है ?

** हाल ही में ओलंपिक का आयोजन किस देश में हुआ?

** भारत ने कुल कितने पदक जीते?


धन्यवाद!

Previous Post Next Post