नई औद्योगिक नीति के जरिये प्रदेश में लगने वाली इकाइयों से मिलेगी 10 लाख युवाओ को नौकरियाँ :: सीएम योगी आदित्यनाथ

नई औद्योगिक नीति के जरिये प्रदेश में लगने वाली इकाइयों से मिलेगी 10 लाख युवाओ को नौकरियाँ  :: सीएम योगी आदित्यनाथ 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के जरिये प्रदेश में लगने वाली इकाइयों से करीब दस लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा सरकार भी जल्दी ही पूरी पारदर्शिता के साथ चार लाख नौकरियां देगी। भाजपा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम पहले सरोजनी नगर और फिर सुभाष मार्ग पर जनसभाओं को संबोधित किया।

योगी ने कहा कि जाति, वंश और परिवार की राजनीति को जनता नकार चुकी है। बिना भेदभाव के सबका विकास करने वाली भाजपा उसे स्वीकार्य है। अब राजनीति में वही टिकेगा जो विकास करके दिखाएगा। बकौल मुख्यमंत्री, अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारों के नाते बेहतर तालमेल है। 
यह और बेहतर हो जाएगा अगर नगर निकाय भी भाजपा के हों। ऐसा होने पर हम नगर निकायों में अपनी मंशा के अनुसार सक्षम और जवाबदेह बोर्ड देंगे। विकास के पैसों की बंदरबांट रुकेगी। जनता को उसके हक के अनुसार बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर उन्होंने शहीदी दिवस पर गुरु तेगबहादुर को भी याद किया।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें -

Post a Comment

Previous Post Next Post