प्रदेश में चार लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी , पुलिस में डेढ़ लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया दिसंबर से :: सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में चार लाख रिक्त  पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी , पुलिस में डेढ़ लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया दिसंबर से :: सीएम योगी आदित्यनाथ 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त चार लाख पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। दिसम्बर से पुलिस के डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। किन्हीं कारणों से रुकी सारी भर्तियों की बाधाओं को भी दूर किया जा रहा है। 

युवाओ के भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़ 

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ नहीं होने देगी। हमने भर्तियों में भ्रष्टाचार देखा है इसलिए आयोगों का शुद्धीकरण जरूरी था।


नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें -

Post a Comment

Previous Post Next Post