नए साल में यूपी सरकार करेगी पुलिस विभाग में बम्पर भर्ती , उप निरीक्षक (एसआई) के लगभग 5 हजार और कांस्टेबल के 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए जल्द मांगे जायँगे आवेदन , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

नए साल में यूपी सरकार करेगी पुलिस विभाग में बम्पर भर्ती , उप निरीक्षक (एसआई) के लगभग 5 हजार और कांस्टेबल के 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए जल्द मांगे जायँगे आवेदन , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




यूपी सरकार नए साल में पुलिस विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही है। उप निरीक्षक (एसआई) के लगभग 5 हजार और कांस्टेबल के 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे जाएंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय की ओर से भेजा गया प्रस्ताव लौटा दिया था। पीएसी के लिए पदों के निर्धारण में पेंच फंसने के कारण बोर्ड ने नए सिरे से प्रस्ताव मांगा था। 
सूत्रों के अनुसार डीजीपी मुख्यालय अब पीएसी के लिए 18 हजार और नागरिक पुलिस के लिए 24 हजार कांस्टेबल की भर्ती करना चाहता है। पहले यह संख्या 50 हजार से अधिक होने की उम्मीद थी। अब कुल 42 हजार कांस्टेबल की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पीएसी में कांस्टेबल के 18 हजार पद इसलिए दिए जा रहे हैं।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें -


Previous Post Next Post