सहारनपुर सेना भर्ती रैली ::छह हजार में से 440 बुलंदशहर के युवा दौड़ में सफल , रजिस्ट्रेशन ज्यादा होने की वजह से आज भी बुलंदशहर के युवाओ की बारी , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

सहारनपुर सेना भर्ती रैली ::छह हजार में से 440 बुलंदशहर के युवा दौड़ में सफल , रजिस्ट्रेशन ज्यादा होने की वजह से आज भी  बुलंदशहर के युवाओ की बारी , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




सेना में भर्ती का जज्बा लिए बुलंदशहर के सिकंदराबाद, स्याना व अनूपशहर तहसील से 6108 युवक यहां पहुंचे थे। रिमाउंट डिपो ग्राउंड में दौड़ पूरी हुई तो सिर्फ 440 युवक ही सफल हो सके।

 सेना में भर्ती के पांचवे दिन रिमाउंट डिपो मैदान के आसपास आधी रात के बाद से ही युवकों की फौज एकत्र होने लगी थी। युवकों ने भर्ती मैदान के आसपास डेरा डाल दिया था। जैसा अनुमान था। ठीक उसी के मुताबिक बुधवार को भर्ती के लिए बुलंदशहर की तीन तहसील सिकंदराबाद, स्याना व अनूपशहर के छोरों की फौज उमड़ी। पुलिस व सेना के जवानों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

 लाइन लगाने की सीटी बजने के बाद कई बार अनियंत्रित हुई युवाओं की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सेना के जवानों को चेतावनी देनी पड़ी। सुबह जब पहले राउंड की दौड़ शुरू हुई तो बुलंदशहरी छोरों का दमखम निकल गया। इसके बाद एक के बाद एक हुई दौड़ में बुलंदशहरी छोरों की सांस उखड़ गई। कई दौड़ छोड़कर सर्किल में आकर खुद ही बैठ गए तो कुछ ट्रैक पर एक दूसरे को पछाड़ने के चक्कर में गिर गए। कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को बुलंदशहर के 9852 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था, मगर भर्ती में शामिल होने के लिए इनमे से 6108 युवा ही पहुंचे। दौड़ में सिर्फ 440 अभ्यर्थी ही सफल हुए।

भर्ती में आज भी बुलंदशहर के युवा ही दौड़ेंगे
सेना भर्ती में 11 अक्टूबर को भी बुलंदशहर की युवा ही दौड़ेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में संख्या ज्यादा होने की वजह से बुलंदशहर की तीन-तीन तहसीलों को दो दिन में बांट दिया था। गुरुवार को डिबाई, शिकारपुर तथा खुर्जा के युवकों की दौड़ होगी, जिनमे आधे से ज्यादा तो बुधवार को ही पहुंच चुके हैं।

नौकरियों से सम्बन्धित सही, सटीक व विश्वशनीय जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारी आधिकारिक एप    
प्ले स्टोर से भी Govtjobtsup सर्च करके कर सकते हैं डाउनलोड


Previous Post Next Post