ICAR IARI Assistant Recruitment 2022: जल्द जारी होगा असिस्टेंट के 462 पदों पर होने वाली भर्ती का नोटिफिकेशन, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन
ICAR IARI Assistant Recruitment 2022: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) और उनके संस्थानों के मुख्यालय में भर्ती के लिए जल्द ही असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 462 पदों को भरा जाएगा।
कौन कर सकते हैं आवेदन
IARI भर्ती 2022 में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उनकी आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। IARI संस्थान के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 35400 रुपये सैलरी दी जाएगी और IARI मुख्यालय के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति महीने 44900 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
संस्थान अपनी आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर आवेदन आमंत्रित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे IARI असिस्टेंट 2022 के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा करें।
जानें- पदों के बारे में
असिस्टेंट (ICAR इंस्टीट्यूट)- 391 (जनरल-235, OBC-79, EWS-23, SC-41, ST-13, PwD-5) पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
असिस्टेंट (ICAR हेडक्वार्टर)- 71 (जनरल-44, OBC-16, EWS-3, SC-7, ST-1, PwD-3) पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जानें- उम्र सीमा
न्यूनतम आयु सीमा - 20 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा - 30 वर्ष
ऐसे होगा सिलेक्शन
असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर
--◆ आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
Join FREE GS Quiz Telegram Channel
Post a Comment