UPSC Prelims Admit Card 2022: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड

 

UPSC Prelims Admit Card 2022: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड 

 

UPSC Prelims Admit Card 2022: यूपीएससी की परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे जल्द से जल्द डाउनलोड किया जाना चाहिए।

बता दें, संघ लोक सेवा आयोग 5 जून, 2022 को यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2022 आयोजित करेगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है। आइए जानते हैं एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैसे कर सकेंगे डाउनलोड।


UPSC CSE exam date 2020 announced, prelims on October 4, mains on January  8,2021 | Business Insider India


UPSC Prelims Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2-"UPSC IAS 2022 Prelims Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5-इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

 

CSE प्रीलिम्स 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को प्रिंटआउट पर अपना रोल नंबर और फोटो चेक कर लें, कहीं कुछ गलती न हो।

आपको बता दें, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख आयोग की ओर से जारी नहीं गई है। आयोग ने इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

ऐसे होगी परीक्षा

UPSC CSE प्रीलिम्स में 200-200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर शामिल होंगे। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के होंगे और प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का सामान्य अध्ययन पेपर- II में न्यूनतम योग्यता अंक 33 प्रतिशत निर्धारित किए जाएंगे। बता दें,  प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2022 के लिए परीक्षा केंद्र में 2 से 3 पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाएं। किसी भी उम्मीदवार को अपने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2022 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  पासपोर्ट साइज की फोटो होना जरूरी है।

बता दें, यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। 

 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर
--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post