नई शिक्षा नीति : पीआरएसयू में यूजी और पीजी के कोर्स होंगे अपडेट

 

नई शिक्षा नीति : पीआरएसयू में यूजी और पीजी के कोर्स होंगे अपडेट

 

नई शिक्षा नीति को नया आयाम देते हुए प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविवद्यालय एवं कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्नातक और परास्नातक के कोर्स अपडेट और अपग्रेड होंगे। दस जून के बाद बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक प्रस्तावित है जिसमें पुराने पाठ्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। पुराने कोर्स से कुछ पाठ्य सामग्री हटाई जाएंगी तो कुछ नई जोड़ी जाएंगी। 

 

 नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए 3 नए ऑनलाइन पीजी कोर्स लॉन्च | Knslive

परास्नातक के सभी पाठ्क्रमों में सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम) को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही नए सत्र से परास्नातक में वैकल्पिक विषयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें कौशल विकास से संबंधित विषयों को शामिल किया जाएगा। नए सत्र के लिएजुलाई से दाखिले की प्रकिया शुरू होगी। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों को अपडेट और अपग्रेड किया जाएगा। जहां पर परिवर्तन की संभावना और आवश्यकता होगी, उसे किया जाएगा। पीजी पाठ्यक्रमों में व्यापक स्तर पर परिवर्तन किए जाएंगे। पीजी में नए सत्र से कई नए रोजगारपरक विषय शुरू किए जाएंगे। पाठ्यक्रमों का अपडेशन बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में तय होगा। एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद नए शैक्षिक सत्र से लागू कर दिया जाएगा। 

 

 

 

पीजी के तीन और पाठ्यक्रम शुरू होंगे : 2016 में स्थापित पीआरएसयू से संबद्ध 652 कॉलेज हैं। इनमें प्रयागराज में 345, कौशाम्बी में 74, फतेहपुर में 73 और प्रतापगढ़ में 160 कॉलेज शामिल हैं। नए सत्र से अंग्रेजी, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन विषय से छात्र परास्नातक कर सकेंगे। इन तीनों पाठ्यक्रम के संचालन के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इसके लिए 30-30 सीटें तय की गई हैं। इसके अलावा प्राचीन भारतीय इतिहास, सामाजिक कार्य, दर्शन, हिन्दी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्रत्त्, अर्थशास्त्रत्त्, रक्षा और रणनीतिक अध्ययन व भूगोल के अलावा एमकॉम और एमएसडब्ल्यू शामिल हैं।

वार्षिक परीक्षाओं की बदली गई तिथि
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय की 12 एवं 19 जून को प्रस्तावित वार्षिक परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह के अनुसार कुलपति के आदेश पर 12 जून की प्रस्तावित परीक्षा 25 जून और 19 जून को होने वाली परीक्षा अब 26 जून को होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post