रोडवेज के 815 मृतक आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ

 

रोडवेज के 815 मृतक आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ

 

-शासन ने परिवहन निगम प्रशासन से दोबारा मांगा मृतक आश्रितों का ब्योरा

-परिवहन निगम ने 795 नियमित परिचालक तो 20 चालकों की भेजी सूची

लखनऊ। 

 

 UP Roadways: ऐसे मृतक आश्रित जो 12वीं पास नहीं हैं, वे रोडवेज में नौकरी  नहीं पा सकते, नियम बदलने की मांग - If deceased dependent has not be  completed education up to 12th then he cannot get job in UP Roadways  Employees leaders demand to change this rules

एक बार फिर से रोडवेज में मृतक आश्रितों की भर्ती की कवायद तेज हो गई है। शासन ने एक बार से मृतक आश्रितों की सूची का ब्योरा मांगा है। इस सूची में 30 जून 2022 तक मृतक आश्रितों का ब्योरा भेजा गया है। जिसमें 815 मृतक आश्रित शामिल है। इनमें 795 बस परिचालक और मात्र 20 चालक है। इनके आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ है। जल्द ही परिवहन मंत्री के आदेश पर मृतक आश्रितों की भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र जारी हो सकते है।

उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम में पांच साल पहले साल 2018 मृतक आश्रितों की भर्ती हुई थी। इनमें 588 बस चालक परिचालक मिलाकर मृतक आश्रित शामिल रहे। इस बार मृतक आश्रितों की लंबी सूची है। ऐसे में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने भी मृतक आश्रितों के परिजनों से मिलकर जल्द ही भर्ती के आदेश जारी करने के लिए आश्वासन दे चुके है। जल्द ही शासन स्तर पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद जग गई है।

 
 
 

फैक्ट

-कंडक्टर के लिए इंटरमिडियट पास होना जरूरी

-ड्राइवर के लिए आठ पास व डीएल होना जरूरी

वर्जन

शासन ने मृतक आश्रितों की सूची मांगी है। जिसमें 815 चालक परिचालक के तौर पर मृतक के नाम हैं। उम्मीद है जल्द ही भर्ती के संबंध में नियुक्ति करने के निर्णय लिए जा सकते है।

अतुल जैन, प्रधान प्रबंधक कार्मिक

परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post