लखनऊ विश्वविद्यालय ने बनाया इतिहास, यूपी की पहली यूनिवर्सिटी जिसे मिली नैक ए डबल प्लस रैंक

 

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बनाया इतिहास, यूपी की पहली यूनिवर्सिटी जिसे मिली नैक ए डबल प्लस रैंक

 

लखनऊ विश्वविद्यालय ने नैक ग्रेडिंग में लंबी छलांग लागई है। 21 से 23 जुलाई तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आई नैक टीम की फील्ड विजिट के बाद नैक ने ग्रेडिंग की घोषणा कर दी है। इतिहास में पहली बार लखनऊ विश्वविद्यालय को ए डबल प्लस रैंक मिली है। अभी तक विश्वविद्यालय को अधिकतम बी प्लस ग्रेड ही पूर्व के मूल्यांकन में मिली थी। 

 लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए की परीक्षाओं में फिर बदलाव की तैयारी, जानिए  नया शेड्यूल - Preparations for changes in MBA examinations in Lucknow  University know the new schedule

 

वर्ष 2020 में हुए नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को बी एवं 2014 में हुए मूल्यांकन में बी प्लस ग्रेड मिला था। 2019 में विवि की ग्रेडिंग खत्म हो गयी थी। जिसके बाद कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के कार्यक्रल में नैक ग्रेडिंग के लिए आवेदन किया था। पिछले 2.5 वर्षों से विवि में नैक ग्रेडिंग के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही थी। जिसका परिणाम ए डबल प्लस ग्रेड के रूप में मिला। लखनऊ विश्वविद्यालय ए डबल प्लस ग्रेड पाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। 

नेशनल कॉलेज की ग्रेडिंग में गिरावट

लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही नेशनल पीजी कॉलेजे का भी नैक मुल्यांकन हुआ था। 21 और 22 जुलाई को नैक टीम ने फील्ड विजिट किया था। नेशनल कॉलेजे को बी डबल प्लस रैंक दी है। जिससे कॉलेज प्रबंधन खुश नही है। प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम अपील करेंगे। नैक ने हमारे कई बिंदु स्वीकार नही किये है। जिसके आधार पर अपील की जाएगी। 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post