UP weather Rain forecast: कानपुर में माॅनसूनी बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानिए अन्य जिलों के मौसम का हाल

 

UP weather Rain forecast: कानपुर में माॅनसूनी बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानिए अन्य जिलों के मौसम का हाल

 

कानपुर जिले के लोगों को अब बारिश के लिए अगले 72 घंटों या अधिक समय का इंतजार करना होगा। दरअसल, मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून की टर्फ लाइन मध्य भारत की ओर खिसक जाने से ऐसा होगा। वहीं यूपी के अन्य जिलों में बारिश के आसार बन रहे है। मॉनसूनी बादल घेरने से पांच से छह दिन तक बरसात होती रहेगी। 

 UP Weather Updates: Uttar Pradesh me abhi kam nahin hongi rimjhim fuharen,  in jilon me bhari barish ki aashanka, UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में  अभी कम नहीं होंगी रिमझिम फुहारें, इन

 

 चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के  कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि  जुलाई माह में मध्य बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए मध्य भारत को प्रभावित कर रहे थे। इनके प्रभाव से मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश देखी गई। 

 मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून की रेखा अब एक बार फिर मध्य भारत की तरफ बढ़ रही है। माॅनसून की रेखा 27 जुलाई से एक बार फिर उत्तर भारत का रुख करेंगी। यह गंगा के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर पहुंच जाएगी। तब कानपुर मण्डल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां  बढ़ेंगी।  

 मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तर प्रदेश विशेषकर कानपुर मंडल में अपेक्षा अनुरूप वर्षा नहीं हुई है। इसका प्रभाव फसलों पर पड़ना तय है। यदि माॅकानसून सक्रियता के साथ अच्छी बारिश दे देता तो किसानों के नुकसान की भरपाई हो सकती थी। 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post