UPPRBP UP Police Constable recruitment 2022: क्या अगले महीने जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन?

 

UPPRBP UP Police Constable recruitment 2022: क्या अगले महीने जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन?

 

UP Police Constable Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 26000 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। यूपी पुलिस में भर्ती उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेटे के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट से अपडेट ले सकते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुलिस विभाग में 40000 पदों पर भर्ती 2023 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश के बाद से यूपी पुलिस में भर्ती की कवायद तेज हो गई है।  

UP Police Constable Recruitment 2022 Notification UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती

पुलिस भर्ती की प्रक्रिया लंबी होती है, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस विभाग अगले  महीने भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अब तक 12वीं पास उ्म्मीदवार आवेदन करते हैं, इसलिए इस बार भी योग्यता बारहवीं पास ही की जा सकती है। इसके अलावा 18-22 साल तक के उम्मीदवार ही इस भर्ती में आवेदन के योग्य होंगे। आपको बता दें कि कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद होगा।

 
 
 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post