UPPSC PCS Interview Questions : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे धंसने के इंजीनियरिंग होल क्या हैं?

 

UPPSC PCS Interview Questions : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे धंसने के इंजीनियरिंग होल क्या हैं?

 

UPPSC PCS Interview Questions : पीसीएस 2021 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे साक्षात्कार के चौथे दिन सोमवार को इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समसामयिक प्रश्न पूछने के साथ ही उनकी तार्किक क्षमता का भी आकलन किया। एक अभ्यर्थी से पूछा कि-'बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे धंसने के इंजीनियरिंग होल क्या हैं?' पिछले महीने प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल से जोड़कर प्रश्न पूछा गया कि- 'अटाला मस्जिद किसने बनवाई, इसका ऐतिहासिक महत्व बताइए?' 

 

 UPPSC PCS Interview Questions : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे धंसने के इंजीनियरिंग  होल क्या हैं? - PaleTV.com

बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा-'मुख्यमंत्री कहते हैं कि योजना का लाभ निचले स्तर तक पहुंच रहा है। ये निचला स्तर क्या है?' एक अन्य अभ्यर्थी से एमएसपी के तहत सबसे अधिक गेहूं की खरीद करने वाले यूपी के जिले का नाम पूछा गया। ऋषि सुनक को लेकर सवाल किया गया कि यदि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?, बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से प्रश्न किया कि- क्या उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट देना चाहिए? यदि हां तो क्यों, यदि न तो क्यों?, उत्तर प्रदेश प्रशासन की कोई दो कमियां भी बताने को कहा गया। मौसम पर सवाल था कि हिमखंड क्यों पिघल रहा है? इसके बचाव में सरकार क्या कदम उठा रही है? बोर्ड ने एक और रोचक सवाल पूछा कि- धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट में कौन सी तकनीक का इस्तेमाल होता है? 

 

 

 

सीएम का दौरा है, आपका बच्चा बीमार है, क्या करेंगी?
कई प्रश्न अभ्यर्थियों के निर्णय क्षमता को परखने के लिए किए गए। एक महिला अभ्यर्थी से बोर्ड ने पूछा-'आप किसी जिले में एसडीएम हैं और मुख्यमंत्री का आपके क्षेत्र में दौरा है। आपको जाना है और आपका बच्चा बहुत बीमार है। इस स्थिति से आप कैसे निपटेंगी?', आप महिला हैं क्या आपने घर, रिश्तेदार, समाज, स्कूल में अपने प्रति कभी भेदभाव महसूस किया है?, आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, तो आप सोशल सर्विस क्यों करना चाहती हैं? क्या सोशल सर्विस के लिए एसडीएम बनना जरूरी है?

साक्षात्कार में पूछे गए सवाल :
आप श्रीलंका संकट में भारत की भूमिका को कैसे देखते हैं?

रशिया-यूक्रेन वार का असर पूरी दुनिया पर कैसे होगा। अपने विचार स्पष्ट कीजिए?
यूक्रेन की सीमा से कौन-कौन से देश स्पर्श करते हैं?

मनी लॉन्ड्रिंग क्या है। समझाइए?
गंगा नदी उत्तर प्रदेश में सबसे पहले किस जिले में प्रवेश करती है?

विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
भारत में पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण देने वाला कौन सा राज्य है?

अक्षांश और देशांतर में क्या अंतर है?
क्या सम्राज्यवाद पूंजीवाद का सबसे उच्चस्तर है। अपने विचार दीजिए?

कौटिल्य के आर्थिक, राजनीतिक पद्धति के बारे में विस्तार से बताएं?  

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post