कर्मचारी नेताओं का तबादला करने वाले अफसर नपेंगे

 

कर्मचारी नेताओं का तबादला करने वाले अफसर नपेंगे 

 

 

लखनऊ। शासन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का तबादला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। विभाग के सचिव प्रांजल यादव ने महानिदेशक से जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी मांगी है। दरअसल, स्वास्थ्य कर्मियों के तबादलों में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इन संगठनों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र सौंप कर बताया था कि 44 पदाधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी के आधार पर सचिव ने स्वास्थ्य
महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से स्थानांतरण के जिम्मेदार
अधिकारियों की जानकारी मांगी है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।







पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने से चूक
विभाग का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने से तबादलों में गड़बड़ियां हुई। अपर निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि सभी सीएमओ को पोर्टल अपडेट करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन जिलों से गलत सूचनाएं आई हैं, वहां के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post