JEE Main Result 2022 Live Updates: jeemain.nta.nic.in पर जारी होने वाला है जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट

 

JEE Main Result 2022 Live Updates: jeemain.nta.nic.in पर जारी होने वाला है जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट

 

JEE Main Session 2 Result 2022 Live Updates : एनटीए जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट आज या कल में कभी भी  nta.ac.in व jeemain.nta.nic.in पर जारी हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि 7  अगस्त तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले एनटीए जेईई मेन्स सेशन टू की आंसर-की जारी कर चुका है। इसके लिए 5 अगस्त तक ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने का समय दिया गया था। इस संबंध में एनटीए ने कहा है कि यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसी के अनुसार सभी उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स में लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा 2022 सेशन-2 का आयोजन 25 जुलाई से 30 जुलाई 2022 के बीच किया गया था। करीब 6.29 स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया था।  

 

 जेईई मेन रिजल्ट 2022 (JEE Main result 2022) सेशन 2 (जल्द) - रिजल्ट डाउनलोड @ jeemain.nta.nic

ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट 2022: 
- एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर  JEE Main Session 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन पेज खुलेगा जिसमें छात्र अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें।
- रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट को छात्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भी लेकर रख  सकते  हैं।

कैसा रहा था जेईई सेशन 1 का रिजल्ट
जेईई मेन सेशन-1 में 14 स्टूडेंट्स ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए थे। टॉपरों में तेलंगाना के सबसे ज्यादा चार छात्र थे। आंध्र प्रदेश से तीन छात्र इस लिस्ट में थे। उत्तर प्रदेश से सुमित्रा गर्ग, पंजाब से मृणाल गर्ग, हरियाणा से सार्थक माहेश्वरी, झारखंड से कुशाग्र श्रीवास्तव, राजस्थान से नव्या ने 100 परसेंटाइल हासिल इस लिस्ट में जगह पाई। इस बार बिहार से किसी छात्र को 100 परसेंटाइल नहीं मिले थे।  जेईई मेन पेपर-1 बीटेक बीई में 8,72,432 ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ''

 

 

 

IIT JEE Advanced 2022: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त से 
 ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एंडवास्ड 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होगी और जेईई एडवांस 2022 के लिए  रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख  11 अगस्त 2022 है। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
IIT JEE एडवांस्ड 2022 की परीक्षा 28 अगस्त को होगी और IIT JEE एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। बता दें, 1 सितंबर को  वेबसाइट पर उम्मीदवारों की रिस्पॉस की कॉपी उपलब्ध होगी। प्रोविजनल आंसर की 3 सितंबर को उपलब्ध होगी। जेईई एडवांस्ड का परिणाम 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा।'  


 

Post a Comment

Previous Post Next Post