SSC Delhi Police Constable exam 2022: पढ़ें एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक अहम नोटिस

 

SSC Delhi Police Constable exam 2022: पढ़ें एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक अहम नोटिस

 

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 exam date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रेरियल भर्ती की परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम 10 अक्टूबर से शुरू होगा और 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस भर्ती के लिए 16 जून 2022 तक आवेदन मांगे गए थे।  आपको बता दें कि  दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रेरियल की 835 वैकेंसी पदों की ली जा रही है। कुल 835 वैकेंसी में 559 वैकेंसी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है और शेष 276 महिला अभ्यर्थियों के लिए। पुरुषों में 56 वैकेंसी एक्स सर्विसमैन के लिए आरक्षित हैं। शेष 503 पद ओपन हैं। ओपन में 217 पद अनारक्षित हैं। 50 EWS, 123 ओबीसी, 59 एससी, 54 एसटी के लिए आरक्षित हैं।  महिलाओं में 119 पद अनारक्षित हैं। 28 EWS, 67 ओबीसी, 32 एससी व 30 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं।  

 

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 | Delhi Police में हैड  कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 12 वीं पास वालो की हुई बल्ले- बल्ले,  जानिए वेतन और आवेदन का तरीका ...

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई थी। उम्र सीमा के अनुसारअभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1997 के पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो। एससी व एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।  इच्छुक उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए। इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग आती हो या फिर हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग आती हो। 

चयन प्रक्रिया
सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी) होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा (पीईटी व पीएमटी) देनी होगी। पीईटी व पीएमटी सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। ये टेस्ट 25 नंबर का होगा। इसके बाद कंप्यूटर टेस्ट (फॉर्मेटिंग) होगा।  

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post