SSC GD Constable Vacancy 2022: सरकार ने दिए इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की बंपर भर्ती निकालने के संकेत

 

SSC GD Constable Vacancy 2022: सरकार ने दिए इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की बंपर भर्ती निकालने के संकेत

 

SSC GD Constable Vacancy 2022 : इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी निकलेंगी। केंद्र सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं। सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ( सीएपीएफ) में वर्तमान में 84659 पद खाली पड़े हैं। सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरा जाएगा। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानन्‍द राय ने एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में यह जानकारी दी। नित्‍यानन्‍द राय ने कहा है कि सरकार बीएसएफ, सीएपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कदम उठा रही है। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2022 ( SSC GD Constable Notification 2022 )
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी। सरकार के उपरोक्त बयान से उम्मीद की जा रही है कि इस बार एसएससी जीडी की बंपर वैकेंसी निकलेगी। अगर सरकार को दिसंबर 2023 तक खाली पड़े पदों को भरना है तो उसे दिसंबर में पिछली बार (25271) से दोगुनी से भी ज्यादा वैकेंसी निकालनी होगी। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स में 6044, बीएसफ में 23435, सीआईएसफ में 11765, सीआरपीएफ में 27510 और आईटीबीपी में 4762, एसएसबी में 11143 पद खाली हैं।  

 Ssc (gd) Constable Recruitment 2021: These Big Changes Happened This Time  In Ssc (gd) Recruitment, Know Complete Information Before Applying-safalta  - Ssc (gd) Constable Recruitment 2021: Ssc (gd) भर्ती में इस बार

 

 

किस फोर्स में कितने पद हैं खाली
बल                   वैकेंसी

असम राइफल्स     6044
बीएसफ              23435
सीआईएसफ       11765
सीआरपीएफ       27510
आईटीबीपी        4762
एसएसबी           11143
कुल पद             84659

राय ने कहा कि जीडी कांस्टेबल  ( SSC GD Constable Recruitment ) के 25271 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हो चुका है। 


इसके अलावा कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया गया था। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में 10वीं पास योग्यता मांगी जाती है। आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष  रखी जाती है। इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post