UP Police SI, ASI Recruitment : अयोग्य घोषित किए गए 290 सफल अभ्यर्थी

 

UP Police SI, ASI Recruitment : अयोग्य घोषित किए गए 290 सफल अभ्यर्थी

 

UP Police SI, ASI Recruitment : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चयनित 290 अभ्यर्थियों को सहायक उप निरीक्षक लेखा के पद के लिए अर्हकारी प्रकृति की टंकण परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। 

 UP Police SI ASI Recruitment: 290 successful candidates in up police exam  declared ineligible - UP Police SI, ASI Recruitment : अयोग्य घोषित किए गए  290 सफल अभ्यर्थी

 

अयोग्य घोषित किए गए सभी 290 अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार इन अभ्यर्थियों के पास सहायक उप निरीक्षक लेखा के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता नहीं है। पुलिस में उप निरीक्षक गोपनीय, उप निरीक्षक गोपनीय सतर्कता, सहायक उप निरीक्षक लिपिक, सहायक उप निरीक्षक लिपिक सतर्कता एवं सहायक उप निरीक्षक लेखा के रिक्त पदों के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा में स्नातक योग्यता के आधार पर सहायक उप निरीक्षक लेखा के पद के लिए कुल 953 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। 
 

 
 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post