IAF Agniveer Recruitment 2022-2023: वायुसेना अग्निवीर की नई भर्ती का ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन और कब होगी परीक्षा

 

IAF Agniveer Recruitment 2022-2023: वायुसेना अग्निवीर की नई भर्ती का ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन और कब होगी परीक्षा

 

IAF Agniveer Recruitment 2022-2023: भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों (अग्निवीरवायु) की नई भर्ती का ऐलान हो गया है। वायुसेना ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर घोषणा की है कि अग्निवीरवायु की भर्ती (STAR 01/2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन नवंबर माह के पहले सप्ताह से शुरू होंगे। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होगी। जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन agnipathvayu.cdac.in पर जारी होगा। आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों को अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया हो चुकी है। अब वर्ष 2023 (STAR 01/2023) के लिए यह यह भर्ती शुरू होनी है।  

 IAF Agniveer Recruitment 2022 2023: casb Indian Air Force Agniveervayu  registration date exam date released - IAF Agniveer Recruitment 2022-2023: वायुसेना  अग्निवीर की नई भर्ती का ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे

 

संभावित शैक्षणिक योग्यता (पिछली भर्ती के आधार पर)
क. साइंस विषयों के लिए

- आवेदक गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं कक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
या 
50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक 
या 
फिजिक्स व मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेश्नल विषयों के साथ कम 50 प्रतिशत अंकों से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स। 

ख. साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों के लिए
किसी भी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास। अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। 

 

 

आयु सीमा 
अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए। वह सीना 5 सेमी फुला सके।

संभावित चयन प्रक्रिया  (पिछली भर्ती के आधार पर)
इन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन-:
- ऑनलाइन टेस्ट।
- शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
- मेडिकल टेस्ट।
- अंतरिम चयन सूची- 1 दिसंबर, 2022
- इनरोलमेंट- 11 दिसंबर, 2022

भर्ती की अन्य खास बातें
- वायुसेना अग्निवीर का चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
- अग्निवीर ग्रेजुएटी के हकदार नहीं होंगे।
- सेवा के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
- अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।

 

अग्निवीर की सैलरी क्या होगी? ड्यूटी मुक्त होने पर कितने रुपये मिलेंगे?
हर अग्निवीर को भर्ती के पहले साल 30 हजार महीने सैलरी मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36,500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। हालांकि इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी कटेगा। जैसे पहले साल में 30 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन इसमें से 21 हजार रुपये ही उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये अग्निवीर सेवा निधि फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि (9 हजार रुपये) सरकार भी डालेगी। चार साल पूरे करने के बाद अग्निवीर की तरफ से सेवा निधि फंड में 5.02 लाख और सरकार की तरफ से 5.02 लाख रुपये जमा कराए जा चुके होंगे। यानी चार साल की सेवा के बाद सेवा निधि पैकेज में 10.04 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। ड्यूटी मुक्त किए जाने की स्थिति में उसे ब्याज लगाकर सेवा निधि पैकेज के तौर पर 11.71 लाख रुपये मिलेंगे।

 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर
--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post