यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 : नई वैकेंसी में कांस्टेबल के 8500 और फायरमैन के 885 पद बढ़े

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 : नई वैकेंसी में कांस्टेबल के 8500 और फायरमैन के 885 पद बढ़े

 
 
 
 UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की सूचना जुलाई 2022 में दी गई थी। इस भर्ती को आयोजित करने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की टेंडर प्रक्रिया जुलाई में शुरू कर दी गई थी। लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है। यहां तक की भर्ती परीक्षा कराने के लिए कार्यदायी संस्था का भी चयन नहीं हो पाया है। हालांकि कांस्टेबल और फायरमैन के पदों में इजाफा कर दिया गया है। अब नागरिक पुलिस कांस्टेबल के 26210 के अलावा पीएसी कांस्टेबल के 8500 पद और जोड़ दिए गए हैं। यानी अब कांस्टेबल के करीब 34700 पद हो गए हैं। इसके अलावा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के जहां पहले 172 पद थे, वहां इसे बढ़ाकर अब 1057 कर दिया गया है। यानी फायरमैन के 885 पद और जोड़ दिए गए हैं।
UPPRPB UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: UPP Constable recruitment  application form begins - यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 31  अक्टूबर तक uppbpb.gov.in पर करें एप्लाई

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब कांस्टेबल और फायरमैन के 35757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन एक साथ जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जनवरी या फरवरी 2023 में जारी हो सकता है। कार्यदायी संस्था का चयन होने के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। स्वयं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है।
 
 
 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा । पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास ( इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की 'आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।
 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

   

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post