सख्ती : सूबे के 432 विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

 

सख्ती : सूबे के 432 विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र 

 

प्रयागराज। यूपी बोर्ड में 2023 की परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर डीआईओएस की ओर आपत्ति मांग गई थी। गुरुवार को 12 बजे रात्रि तक ऑनलाइन आपत्तियां ली गईं। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक जिलेभर से 363 आपत्तियां डीआईओएस को मिली हैं। इसमें 255 शिकायत परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने की है और 108 आपत्ति नए सेंटर बनाने पर आई हैं। यह शिकायत बढ़ सकती हैं। यूपी बोर्ड की 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 296 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इस साल कुल 2,09,108 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।

प्रयागराज, संवाददाता । यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में सूबे के 432 विद्यालयों डिबार कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने गुरुवार को डिबार विद्यालयों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेशभर के डीआईओएस को ईमेल के माध्यम से सूची भेजकर निर्देशित किया गया है कि किसी भी हाल में इन विद्यालयों को केंद्र न बनाया जाए।

यूपी बोर्ड में 2023 की परीक्षा के लिए इस बार 58 लाख से अधिक विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं के पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 31,16, 485 और इंटरमीडिएट में कुल 27, 50, 913 विद्यार्थी पंजीकृत है। यूपी बोर्ड जनवरी में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा। अभी जिला स्तर पर केंद्र निर्धारण की सूची जारी कर आपत्तियां ली जा रही हैं।

सचिव की ओर जारी सूची में प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ के तीन, कौशाम्बी के चार विद्यालय ब्लैकलिस्टेड हैं। इसके अलावा प्रदेश में अलीगढ़, कुशीनगर, बलिया, आगरा में डिबार किए गए विद्यालयों की संख्या अधिक है।


🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post