घने कोहरे और ठंड के कारण गाजियाबाद में पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों का बदला समय

 घने कोहरे और ठंड के कारण गाजियाबाद में पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों का बदला समय
 
बढ़ती ठंड के चलते इन राज्यों ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

 
 बढ़ती ठंड के कारण गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने आज शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोले जाएं।
 
 डीएम गाजियाबाद के आदेशानुसार जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय / सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त, सीबीएससी और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के समय में परिवर्तन होगा। बढ़ती ठंड में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कोहरे के कारण कम दृश्यता को देखते हुए, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं। बता दें, अत्यधिक ठंडे मौसम और घने कोहरे के कारण राज्य के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस बीच, लखनऊ में कक्षाएं 31 दिसंबर तक सुबह 10:00 बजे शुरू होंगी और दोपहर 3:00 बजे समाप्त होंगी। लखनऊ में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने एक नोटिस जारी कर आदेश दिया है। जिसमें लिखा है, 'अत्यधिक शीतलहर के कारण स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है'
 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले राज्य में स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश दिया था, जिसमें कक्षाएं 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आईएमडी ने कई उत्तर भारतीय राज्यों में 'शीतलहर' का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। कोहरे की घनी परत और ठंडे तापमान ने रेल, हवाई यातायात की आवाजाही में परेशानी उत्पन्न कर दी है।
 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

  



 

 



Post a Comment

Previous Post Next Post