Govt Jobs 2022: केंद्रीय विभागों में 9.79 लाख पद खाली, कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोक सभा में दी जानकारी

 

Govt Jobs 2022: केंद्रीय विभागों में 9.79 लाख पद खाली, कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोक सभा में दी जानकारी

 
 
Govt Jobs 2022: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व सम्बद्ध विभागों के साथ-साथ इनके अधीन विभिन्न केंद्रीय संगठनों में कुल 9.79 लाख पद खाली हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोक सभा में आज, 14 दिसंबर 2022 को दी। केंद्रीय मंत्री ने लोक सभा में पूछे गए प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए कहा कि व्यय विभाग की वेतन शोध इकाई के सालाना प्रतिवेदन के मुताबिक 1 मार्च 2021 को विभिन्न केंद्रीय विभागों में 9,79,327 पद रिक्त थे। समाचार एजेंसी पीटीआइ के एक अपडेट के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने सदन को बताया, “केंद्र सरकार के विभागों में रिक्तियां होना और उन्हें आवश्यकतानुसार भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। इस सम्बन्ध में सरकार द्वारा सम्बन्धित विभागों को जरूरी निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, ताकि खाली पदों को समय रहते भरा जा सके।”
 केंद्र के विभागों में 9.79 लाख पद खाली, भर्ती के सवाल पर Modi Govt ने दिया  जवाब

केंद्रीय मंत्री ने लोक सभा में यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिन्हें रोजगार सृजन के साथ-साथ युवाओं को अच्छे अवसर दिलाने व राष्ट्र के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने में प्रेरक के तौर पर काम करने की उम्मीद की जा रही है।

Govt Jobs 2022: भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में 1,472 पद खाली

दूसरी तरफ, एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय कार्मिक मंत्री ने जानकारी दी कि भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में 1,472 पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सूची 2022 के अनुसार राज्यवार स्वीकृत आइएएस पद और भारतीय प्रशासनिक सेवा की स्थिति में अधिकारियों की संख्या क्रमशः 6,789 और 5,317 है। सम्बन्धित कैडर के रिक्त पदों को भरने का केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। इन पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सीधी भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हर साल किया जा रहा है। इस सम्बन्ध ने केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए बासवान समिति की सिफारिशों के अनुरूप वर्ष 2012 से सिविल सेवा परीक्षा से हर साल भरे जाने वाले पदों की संख्या को बढ़ाकर 180 कर दिया है, जो कि इसी समिति के अनुसार अधिकतम है क्योंकि इससे अधिक संख्या गुणवत्ता से समझौता साबित होगी।

 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post