Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना जारी, 12वीं पास युवा ऐसे करें आवेदन

 

Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना जारी, 12वीं पास युवा ऐसे करें आवेदन

 

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 17 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  
 भारतीय नौसेना में एंट्री का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा होगा चयन - News Nation
 

Indian Navy Recruitment इतने पदों पर होगी भर्ती

भारतीय नौसेना की इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए है। यह भर्ती नौसेना के 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।  

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। भारतीय नौसेना की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन फेज में होने वाली परीक्षा से किया जाएगा। इस क्रम में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट और प्रारंभिक मेडिकल परीक्षा और बाद में अंतिम चयन के लिए स्वास्थ्य जांच परीक्षण का दौर आयोजित किया जाएगा। 
 

Indian Navy Recruitment ऐसे करें आवेदन

  1.                          
            
    
                             
            सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2.                          
            
    
                             
            इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करके अपनी ई-मेल आईडी से अपना रजिस्ट्रेशन करें। 
  3.                          
            
    
                             
            अब अपनी ई-मेल आईडी से लॉग इन करें और वर्तमान अवसर पर क्लिक करें।
  4.                          
            
    
                             
            अब आपके सामने डिस्प्ले पर अप्लाई का बटन आ रहा होगा उस पर क्लिक करें। 
  5.                          
            
    
                             
            अब वहां मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भर दें और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर दें। 
  6.                          
            
    
                             
            इसके बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
 

Indian Navy Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता


NAVY SSR : उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और फिजिक्स और केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस विषय के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

NAVY MR : उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का जन्म एक मई, 2002 से 31 अक्तूबर, 2005 के बीच हुआ होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल होना चाहिए।   

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post