RRB Group D Marks : आज जारी होने वाले हैं रेलवे ग्रुप डी अंक, समझें परसेंटाइल नॉर्मलाइज्ड मार्क्स का मतलब

 

 RRB Group D Marks : आज जारी होने वाले हैं रेलवे ग्रुप डी अंक, समझें परसेंटाइल नॉर्मलाइज्ड मार्क्स का मतलब

 
 
 RRB Group D Marks : रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी रिजल्ट जारी करने के बाद आज शाम 6 बजे तक अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर देगा। अभ्यर्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। आरआरबी ने अभ्यर्थियों को ये मार्क्स परसेंटाइल में दिए हैं। रेलवे ने कहा है कि सभी अभ्यर्थियों के परसेंटाइल स्कोर व नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 27 दिसंबर शाम 6 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे। रेलवे ने अभ्यर्थियों के परसेंटाइल मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड किया है।
 
RRB Group D Exam 2022 : रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आज से, जानें CBT के  जरूरी नियम - rrb group d exam 2022 railway group d phase 1 exam start
 
 रेलवे ने पहले ही अभ्यर्थियों को यह बता दिया था कि परीक्षा की मेरिट निकालने के लिए वह परसेंटाइल स्कोर का इस्तेमाल करेगा। नॉर्मलाइजेशन की पद्धति में परसेंटाइल का प्रयोग होगा। अभ्यर्थी परसेंटाइल स्कोर को परसेंट स्कोर के समान न समझें। दरअसल परसेंटाइल स्कोर उन सभी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर बेस्ड होता है जो उस शिफ्ट के एग्जाम में शामिल हुए होते हैं। इसमें परीक्षार्थियों की प्रत्येक शिफ्ट लिए प्राप्त अंकों को 100 से 0 के पैमाने में बदल दिया जाता है। पसेंटेज का अर्थ होता है कि हर सब्जेक्ट में 100 में कितने मार्क्स आए हैं, जबकि पर्सेटाइल का अर्थ होता है कि कितने उम्मीदवारों हैं जिनके मार्क्स आपसे कम या बराबर (कम या समान रॉ मार्क्स) आए हैं। पसेंटाइल का मतलब होता है कि आपको कितने छात्रों से ज्यादा नंबर मिला।
 

 - एक तरह से पसेंटाइल स्कोर दर्शाता है कि आपने कितने फीसदी उम्मीदवारों से ज्यादा मार्क्स परीक्षा में स्कोर किया है। उदाहरण के लिए अगर आपका पर्सेटाइल 70 फीसदी है तो इसका मतलब हुआ कि आपने 70 फीसदी उम्मीदवारों से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। रेलवे ने कहा है कि प्रत्येक शिफ्ट के टॉपर (उच्चतम स्कोर) को 100 परसेंटाइल मिलेंगे। उच्चतम और निम्नतम अंकों के बीच प्राप्त अंकों को भी उपयुक्त परसेंटाइल में बदल दिया जाएगा। - परसेंटाइल स्कोर ही परीक्षा का नॉर्मलाइज्ड स्कोर है। मेरिट लिस्ट के लिए इसी का इस्तेमाल होगा। - यूं निकाला जाता है पसेंटाइल 100x अभ्यर्थियों की संख्या के बराबर या उससे कम के रॉ स्कोर के साथ शिफ्ट में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की संख्या / शिफ्ट के उपस्थिति हुए कुल कैंडिडेट्स की संख्या
 
 
 - सभी शिफ्टों के लिए सभी अभ्यर्थियों के रॉ स्कोर के लिए परसेंटाइल स्कोर को मिला दिया जाएगा। इसे आरआरसी स्कोर कहा जाएगा। इसका प्रयोग रिजल्ट बनाने व योग्यता आवंटन को तय करने के लिए आगे की प्रक्रिया के लिए किया जाएगा। - परसेंटाइल स्कोर की गणना 5 दशमलव स्थानों तक की जाएगी। एक जैसे परसेंटाइल पाने वाले दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मामले में उनकी आयु से फैसला लिया जाएगा। बड़ी आयु वाले को उच्च योग्यता पर रखा जाएगा। अगर आयु भी समान है तो ए से जेड एल्फाबेट ध्यान में रखकर उन्हें मेरिट में लगा जाएगा।
 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

  



 

 


 

 
 



Post a Comment

Previous Post Next Post