UP Police Result : यूपीपीबीपीबी ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया

 

 UP Police Result : यूपीपीबीपीबी ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया

 
 
 UP Police SI, ASI Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने नए साल 2023 की पूर्व संध्या पर हजारों अभ्यर्थियों की खुशखबरी दी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुरुष व महिला उप निरीक्षक (SI) (गोपनीय), एएसआई लिपिक, एएसआई अकाउंट्स (केवल कॉमर्स ग्रेजुएट के लिए) और एएसआईएम सतर्कता के 26210 पदों पर हुई सीधी भर्ती 2020-21 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी पुलिस एसआई व एएसआई क्लर्क व अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपी पुलिस पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
 
UP police of SI and ASI exam result out check their result like this-UP  Police: UP PRPB ने SI और ASI का जारी किया रिजल्ट, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें  परिणाम - India
 
 यूपी पुलिस की ओर से शनिवार, 31 दिसंबर 2023 को जारी नोटिस के अनुसार, 23 मार्च 2021 को प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के जरिए इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों के लिए 4 व 5 दिसंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें 38686 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की सूची नॉर्मलाइजेशन के बाद तैयार की गई है। आगे देखिए यूपी पुलिस एसआई, एएसआई रिजल्ट का नोटिस - UP Police SI,ASI Result Notice लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की स्किल टेस्ट परीक्षा अक्टूबर 2022 में कराई गई थी। यूपी पुलिस की इस एसआई व एएसआई भर्ती के तहत कुल 1329 रिक्तियों के लिए 18 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में स्किल टेस्ट का आयोजित किया गया था।
 
 
 इस भर्ती में उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32, उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20 तथा सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पदों के लिए रिजल्ट जारी किया गया है।
 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

   

 
 
 

 

 

 



Post a Comment

Previous Post Next Post