UP Weather: नए साल में पछुआ हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, सुबह-शाम घने कोहरे के आसार, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

 

 UP Weather: नए साल में पछुआ हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, सुबह-शाम घने कोहरे के आसार, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी


यूपी मे पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन, मौसम विज्ञान केंद्र का ये दावा
 
 UP Weather News: तापमान में मामूली वृद्धि के साथ शुक्रवार दिन में ठंड से मिली थोड़ी राहत ज्यादा समय तक टिकी नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह सामान्य से घना कोहरा हो सकता है। पारा भी फिर नीचे आएगा। चार दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे कायम है। मंगलवार यह 6.6 डिग्री तक गया था, इसके बाद थोड़ा ऊपर आया ।
 
 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से कुछ समय के लिए पारे में हल्की बढ़ोतरी हुई । अब फिर पछुआ हवाएं जोर पकड़ेंगी, जिससे तापमान नीचे जाएगा। शुक्रवार भी सुबह कोहरे से ठंडी हवाओं ने मॉर्निंग वॉक, जरूरी काम से निकले लोगों को परेशान रखा। दिन में धूप निकली, लेकिन कोहरे की एक हल्की चादर बनी रही, जिसकी वजह से गलन ने परेशान रखा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार अधिकतम पारा 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह घना कोहरा हो सकता है। गोरखपुर में कोहरे के बादल से टकरा लौटी गर्म हवा, चढ़ा पारा कोहरे के बादलों से टकराकर लौटी गर्म हवाओं के कारण रात का पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस उछल गया। शुक्रवार को रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। लगातार चौथे दिन ठंडा दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को मौसम राहत देता दिखा। दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ। दिन में कोहरे के बादल छाए रहे। दोपहर में सूरज बादलों को चीरकर निकला। इसके कारण बीते 24 घंटे में दिन में अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ गया। इस दरम्यान रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है।
 
 न्यूज़ ब्रीफ देश मनोरंजन विदेश विदेश बिजनेस करियर धर्म लाइफस्टाइल गै साल के पहल हफ्त में ठंड का सितम रहगा। शानवार आर राववार का घना कोहरा छाया रहगा। इसस गलन बढ़ेगी, दिन और रात का तापमान नीचे लुढ़क सकता है। ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग भीषण ठंड और कोहरे की वजह से विद्यालय के समय में बदलाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद गौड़ ने बताया कि पूरे प्रदेश में घने कोहरे, शीतलहर व गलन के कारण अत्यधिक ठण्ड पड़ रही है। प्रदेश के अनेक जनपदों में ठण्ड के कारण या तो विद्यालय खुलने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है या विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिले में विद्यालय संचालित होने का समय सुबह 850 से दोपहर 250 बजे तक है। विद्यालय के समय को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया जाए।
 
 
 10 घंटे की देरी से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी दिल्ली से आने वाली ट्रेनें काफी लेट हुईं। आनंद विहार से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुबह की जगह दोपहर पौने दो बजे, दस घंटे कर देरी से आई। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान हो गए। इसी प्रकार डिब्रूगढ़ से चली अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे, भटिंडा से चली गोरखधाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वैशाली सवा घंटे की देरी से पहुंची।
 
 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

   

 
 
 

 





Post a Comment

Previous Post Next Post