प्रदेश के 12 शिक्षकों व प्राचार्यों को राज्य अध्यापक पुरस्कार, देखें लिस्ट
लखनऊ : शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त
माध्यमिक विद्यालयों के 12 शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को राज्य अध्यापक
पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। विशेष सचिव एसपी सिंह के गुरुवार को इस
संबंध में शासनादेश जारी किया। पुरस्कार पाने वालों में गोरखपुर, मेरठ,
अयोध्या, एटा, सहारनपुर, रामपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, सुलतानपुर, वाराणसी,
बरेली, गाजियाबाद और कासगंज के अध्यापक हैं।
इसमें
गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह,
इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा,
अयोध्या के सुभाष इंटर कॉलेज सरैयां के मानविकी की अध्यापक विनोद कुमार
तिवारी, एटा के एमजीएम इंटर कॉलेज जलेसर के मानविकी के अध्यापक श्याम
बिहारी, सहारनपुर के बीएनडी इंटर कॉलेज जरोदा पांडा के मानविकी के अध्यापक
सुशील कुमार त्यागी, रामपुर के जैन इंटर कॉलेज के भाषा के अध्यापक मुनीश
चंद्र शर्मा, आगरा के श्री रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज के भाषा के अध्यापक
प्रहलाद, मुजफ्फरनगर के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सथेरी
के भाषा के अध्यापक चंद्र मोहन शर्मा, सुलतानपुर के केश कुमारी राजकीय
बालिका इंटर कॉलेज की संगीत की अध्यापक डॉ. बबीता जैन, वाराणसी के बंगाली
टोला इंटर कॉलेज के संगीत के अध्यापक डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, बरेली के
गवर्मेंट इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक नईम अहमद, सुलतानपुर के
केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विज्ञान के अध्यापक शैलेन्द्र
चतुर्वेदी, गाजियाबाद के गवर्मेंट बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर की विज्ञान की
अध्यापक रेनू त्रिपाठी तथा कासगंज के पंडित दीन दयाल उपाध्याय गवर्मेंट
मॉडल इंटर कॉलेज अमनपुर के विज्ञान के अध्यापक मदन चंद्र राजपूत का नाम
शामिल है।
यह
पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार सेवा विस्तार एत्तं
अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सुलतानपुर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
के दो शिक्षकों को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इनमें डॉ. बबीता जैन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर एक वर्ष के लिए प्रधानाचार्य पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
सहारनपुर समेत 11 जिलों के शिक्षकों को पुरस्कार
सहारनपुर समेत 11 जिलों के शिक्षकों को पुरस्कार
लखनऊ,
। शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक
विद्यालयों के 12 शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिए
जाने की घोषणा की है।
विशेष
सचिव एसपी सिंह के गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसमें
सहारनपुर के बीएनडी इंटर कॉलेज जरोदा पांडा के मानविकी के अध्यापक सुशील
कुमार त्यागी, इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ.
मृदुला शर्मा, मुजफ्फरनगर के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी
सथेरी के भाषा के अध्यापक चंद्र मोहन शर्मा, का नाम भी शामिल है। यह
पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार सेवा विस्तार एत्तं
अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर
--◆ आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
Join FREE GS Quiz Telegram Channel
Post a Comment