NEET 2023: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने MBBS और पीजी में एडमिशन चाह रहे छात्रों को ट्वीट कर दी गुड न्यूज

 

NEET 2023: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने MBBS और पीजी में एडमिशन चाह रहे छात्रों को ट्वीट कर दी गुड न्यूज

 


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि देश में एमबीबीएस की सीटें एक लाख से ऊपर हो गई हैं। इससे डॉक्टर बनने के इच्छुक छात्रों को ज्यादा मौके मिलेंगे। मंडाविया ने ट्वीट किया, 'दौर बदला, देश बदला। एमबीबीएस की सीटें हुई एक लाख के पार । पीजी सीटों में भी 110 फीसदी की बढ़ोतरी ।' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में कहा कि 2014 से लेकर अब तक देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 387 से बढ़कर 660 हो गए हैं। एमबीबीएस सीटों की बात करें तो उसमें 97 की बढ़ोतरी हुई है जो तब 51348 थी और अब 101043 पहुंच गई हैं। इनमें से 52778 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 48264 निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं। इसी प्रकार मेडिकल में पीजी सीटों की संख्या भी बढ़कर 65335 तक पहुंच गई हैं। जो पहले 31185 थी।

 UG, PG seats to be levelled in next four years: Health Minister | Education  News,The Indian Express

 


आपको बता दें कि पिछले साल (2022 ) में एमबीबीएस की सीटें 96000 के आसपास थी। जबकि पीजी की सीटें 63800 के आसपास थी।
एमबीबीएस सीटें (वर्ष 2023-23 के लिए)
बिहार - 2565 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1515 सीटें और प्राइवेट में 1050 सीटें)
चंडीगढ़- 150
तमिलनाडु- 11225
कर्नाटक – 11020
महाराष्ट्र - 10295
उत्तर प्रदेश - 9253 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4303 सीटें और प्राइवेट में 4950 सीटें)
तेलंगाना – 7415
-
गुजरात – 6600
-
आंध्र प्रदेश - 5635
-
राजस्थान – 5075 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3425 सीटें और प्राइवेट में 1650 सीटें) पश्चिम बंगाल - 4825
मध्य प्रदेश – 4180 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2180 सीटें और प्राइवेट में 2000 सीटें) उत्तराखंड 1150
पंजाब 1750 हिमाचल - 920
हरियाणा 1835
-
छत्तीसगढ़ 1945
-
दिल्ली- 1497 झारखंड - 980

 


उत्तर प्रदेश
वर्ष 2023-24 के लिए यूपी के कुल 67 मेडिकल कॉलेजों में 9253 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 35 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 4303 सीटें हैं। जबकि 32 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 4950 सीटें हैं।
बिहार
वर्ष 2023-24 के लिए बिहार के कुल 20 मेडिकल कॉलेजों में 2565 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 1515 सीटें हैं। जबकि 8 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 1050 सीटें हैं।

राजस्थान
राजस्थान के कुल 30 मेडिकल कॉलेजों में 5075 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 21 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 3425 सीटें हैं। जबकि 9 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 1650 सीटें हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के कुल 25 मेडिकल कॉलेजों में 4180 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 2180 सीटें हैं। जबकि 11 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 2000 सीटें हैं।

 
नीट पीजी सीटों का राज्यवार ब्योरा ( NEET PG Seats In India)
बिहार 1150
-
चंडीगढ़-578 तमिलनाडु - 4935
कर्नाटक - 6006 महाराष्ट्र - 5765
उत्तर प्रदेश - 3795
तेलंगाना – 2723 गुजरात - 2483
आंध्र प्रदेश - 2816
राजस्थान - 2980
पश्चिम बंगाल – 1998
मध्य प्रदेश – 1935
उत्तराखंड 1811 पंजाब 754 हिमाचल - 342 हरियाणा 745 छत्तीसगढ़ - 562
-
दिल्ली 2915
-
झारखंड - 263

 

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post