UPSC Geo-Scientist 2023: प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें डायरेक्ट लिंक

 

UPSC Geo-Scientist 2023: प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें डायरेक्ट लिंक

 


UPSC Geo Scientist Prelims Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो- साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का रिजल्ट (UPSC Geoscientist Prelims Result 2023) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

 UPSC Geo Scientist Prelims Result 2023 at upscgovin - UPSC Geo-Scientist  2023: प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 19 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। UPSC ने रोल नंबर के साथ रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी किया है। वह उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
बता दें, प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग थी। परीक्षा का उद्देश्य जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करना है। इस साल विभिन्न पदों के लिए कुल 285 रिक्तियां भरी जानी हैं।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
जियोलॉजिस्ट A- 216 पद
जियोफिजिस्ट A- 21 पद
केमिस्ट A 19 पद
-
साइंटिस्ट B (Hydrogeology), ग्रुप 'A' - 26 साइंटिस्ट B (Chemical) ग्रुप 'A' 01
-
साइंटिस्ट B (Geophysics) ग्रुप 'A' - 02


प्रारंभिक परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों को 24 और 25 जून 2023 को आयोजित होने वाली संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2023 में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार लगभग 3 सप्ताह में आयोग की वेबसाइट से कंबाइंड जियो - साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा, 2023 के शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
UPSC Geo Scientist Prelims Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2-- "Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination 2023 Written Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- उम्मीदवारों की एक पीडीएफ लिस्ट उनके रोल नंबर दिखाई देंगे।
स्टेप 4- इसे डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post