UPSC IAS : लड़कियां बंदिशों और लड़के उम्मीदों के बोझ से दबे, यूपीएससी मुख्य परीक्षा में आए ये निबंध

 UPSC IAS : लड़कियां बंदिशों और लड़के उम्मीदों के बोझ से दबे, यूपीएससी मुख्य परीक्षा में आए ये निबंध

 

UPSC Mains Essay: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 शुक्रवार से शुरू हो गई। परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 -बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रही है। शुक्रवार को यूपीएससी मुख्य परीक्षा के खत्म होने के बाद प्रश्न पत्र में पूछे गए निबंधों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। सिविल सेवा अधिकारियों और यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। यूपीएससी मेन्स के निबंध वाले पेपर में दो खंड ए और बी होते हैं। प्रत्येक खंड में निबंध की चार-चार चॉइस दी गई। प्रत्येक खंड में एक- एक विकल्प चुन कर पर 1000 से 1200 शब्दों में निबंध लिखने थे । यानी कुल दो निबंध लिखने थे। निबंध 250 नंबर (प्रत्येक निबंध 125-125 नंबर का) के होते हैं और परीक्षार्थी की सफलता में अहम भूमिका अदा करते हैं। पेपर देखकर सोशल मीडिया पर यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बन चुके कई अफसरों ने बताया कि अगर वो होते किस विषय पर निबंध लिखते ।

 JioNews

यहां देखें क्या-क्या निबंध पूछे गए- 1. खंड ए 1- चिंतन एक तरह का खेल है, यह तब तक प्रारंभ नहीं होता, तब तक एक विरोधी पक्ष न हो। 2- दूरदर्शी निर्णय तभी लिए जाते हैं जब अंतर्ज्ञान और तर्क का परस्पर मेल होता है। 3- सभी भटकने वाले गुम नहीं होते हैं। 4- रचनात्मकता की प्रेरणा लौकिकता में चमत्कार ढूंढ़ने के प्रयास से उपजती है। UPSC CSE IAS की परीक्षा किसे नहीं देनी चाहिए, जानें क्या बोले विजेन्द्र सिंह चौहान खंड बी 5. लड़कियां बंदिशों के तथा लड़के अपेक्षा के बोझ तले दबे हुए होते हैं- दोनों ही समान रूप से हानिकारिक व्यवस्थाएं हैं। 6. गणित ज्ञान का संगीत है। 7. जिस समाज में अधिक न्याय होता है, उस साज में दान की कम आवश्यकता होती है। 8. शिक्षा वह है जो विद्यालय में सीखी गई बातों को भूल जाने के बाद भी शेष रह जाती है।

 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले आईएएस अफसर अवनीश शरण ने कहा, 'सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में निबंध का पेपर मैं 2 और 8 पर लिखता । सिविल अधिकारी अल्ताप शेख ने तीसरे और पांचवें नंबर के टॉपर को अपनी पसंद बताया। डीएसपी अंजलि कटारिया ने एक्स (ट्विटर पर लिखा- मैं इन दो विषयों पर लिखती: "दूरदर्शी निर्णय तभी लिए जाते हैं जब अंतर्ज्ञान और तर्क का परस्पर मेल होता है", "गणित ज्ञान का संगीत है" । यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करता है प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। -शेड्यूल के मुताबिक यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित होगी।

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post