UPSSSC Recruitment 2023: यूपी में स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन शुरू, upsssc.gov.in पर करें अप्लाई

 

UPSSSC Recruitment 2023: यूपी में स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन शुरू, upsssc.gov.in पर करें अप्लाई

 

 नई दिल्ली। UPSSSC Recruitment 2023: स्टेनोग्राफर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अब इस भर्ती में शामिल होने का मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2023 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

 

 

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: कैसे करें योग्यता

  • यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक के सामने Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप सबमिट एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • इस भर्ती में आवेदन के साथ ही शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 निर्धारित किया गया है।

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 Application Form Direct Link

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: क्या है योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे आवश्यक है उम्मीदवारों ने UPSSSC PET 2022 में वैलिड स्कोर कार्ड प्राप्त किया हो। इसके अलावा उम्मीदवारों ने 10+2 किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने 25 वर्ड प्रति मिनट (हिंदी) टाइपिंग स्पीड और स्टेनो 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास CCC सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। 


🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇 

 

 

 

 

 

 

 

 


Post a Comment

Previous Post Next Post