UPSSSC NEWS ;:: आशुलिपिक के अब 333 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन कल तक लिए जाएंगे , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

UPSSSC NEWS ;::  आशुलिपिक के अब 333 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन कल तक लिए जाएंगे , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आशुलिपिक के अब 333 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेगा। पहले 277 पदों के लिए आवेदन मांगा गया था, इसमें 56 पदों को और बढ़ा दिया गया है। आवेदन छह नवंबर तक किए जा सकेंगे और इसमें संशोधन 15 नवंबर तक होगा।


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने दो सितंबर 2023 को विज्ञप्ति निकाल कर आशुलिपिक के 277 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें सामान्य 233 और विशेष चयन के 44 पद थे। अन्य विभागों से मिली रिक्तियों के आधार पर 56 पद और बढ़ा दिए गए हैं। इसमें सामान्य 42 और विशेष चयन के 14 पद हैं। कुल पद अब 333 पर हो गए हैं। इसमें सामान्य 275 और विशेष चयन के 58 पद हैं।

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

Post a Comment

Previous Post Next Post